सकारात्मक माहौल में बातचीत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 नवंबर 2011

सकारात्मक माहौल में बातचीत.


भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच इंडोनेशियाई द्वीप बाली में शुक्रवार को हुई मुलाकात सकारात्मक रही। बातचीत के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सम्बंधों में अच्छी प्रगति हुई है। 

आसियान सम्मेलन और पूर्वी एशियाई सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने काफी सकारात्मक माहौल में बातचीत की। दोनों ने उम्मीद जाहिर की कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच सम्बंधों में और प्रगाढ़ता आएगी।

बातचीत के दौरान ओबामा ने कहा कि दोनों देश न केवल राजनीतिक नेतृत्व के रूप में बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के साथ होने वाली मुलाकात अपने सम्बंधों के बारे में चर्चा करने के लिए एक बेहतरीन अवसर की तरह था। इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री ने ओबामा से कहा, ''आपसे मिलना हमेशा ही आनंददायक होता है।'' पिछले साल ओबामा की भारत यात्रा का उल्लेख करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच सम्बंधों में अच्छी प्रगति हुई है। इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: