कई शहरों में मेट्रो रेल चलाने पर विचार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 नवंबर 2011

कई शहरों में मेट्रो रेल चलाने पर विचार.


दिल्ली मेट्रो की की तरह लुधियाना,अहमदाबाद,लखनऊ,इंदौर,भोपाल और चण्डीगढ़ में भी मेट्रो रेल चलाने के एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।  

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम 20 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मेट्रो रेल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा कर रहे हैं।" विभिन्न राज्यों के लिए डीपीआर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा तैयार किया जा रहा है।

कमल नाथ ने संवाददाताओं को बताया,"पुणे,लुधियान,अहमदाबाद और लखनऊ के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है जबकि इंदौर,भोपाल और चण्डीगढ़ के लिए रिपोर्ट की तैयारी जारी है।" मंत्री ने कहा कि नागपुर में मेट्रो चलाने के उद्देश्य से डीपीआर प्राप्त करने के लिए मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार से बातचीत कर रहा है।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

अच्छी खबर है...