
सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी से जुड़े अवैध खनन के मामले में पूछताछ के लिए वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी को तलब किया है। उन्हें शुक्रवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अवैध खनन के मामले में जर्नादन रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई पहली बार जगन से पूछताछ करने जा रही है।
सीबीआई के संयुक्त निदेशक वी. वी. लक्ष्मीनारायण ने इसकी पुष्टि की कि जगन को नोटिस जारी किया गया है। जनार्दन रेड्डी इस वक्त जेल में हैं। जगन के खिलाफ जनार्दन रेड्डी के साथ व्यावसायिक सम्बंधों के आरोप लगते रहे हैं। जगन के खिलाफ अवैध सम्पत्ति के मामले में पहले से ही सीबीआई की जांच चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें