गाँधी महोत्सव समापन समारोह
गांधी स्मृति और दर्शन समिति, नई दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग के सहयोग से 2 अक्तूबर से 12 नवम्बर 2011 तक गांधी महोत्सव का आयोजन कर रहा है.
इस महोत्सव के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं, कार्यशालायें सेमिनार, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी आदि का आयोजन किया जाता है.
इस महोत्सव का आयोजन अहिंसा को लक्ष्य कर शांति को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है. साथ ही यह युवाओं को बातचीत द्वारा अपने विचारों के आदान प्रदान का अवसर प्रदान करता है.
इस महोत्सव का समापन समारोह शनिवार, दिनांक 12 नवम्बर 2011 को शिलांगकॉलेज, लैतुम्ख्रह शिलांग -3 के कांफ्रेंस हॉल में (2-30 बजे से 4-00 बजे) आयोजित किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें