मिथिला विभूति पर्व का सफल आयोजन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

मिथिला विभूति पर्व का सफल आयोजन.

नयी दिल्ली का एन. आर. बी. एम. सामाजिक संस्था जो मैथिल और मिथिला के विकाश के लिए संकल्पित है ने दिनांक ०८/०८/2011 को मिथिला विभूति पर्व का आयोजन कवि कोकिल विद्यापति ठाकुर के स्मृति दिवस के रूप में धूम धाम से दिल्ली के मैथिल बहुल क्षेत्र किरारी विधान सभा प्रेम नगर -२, मे किया. इस आयोजन में दिल्ली के कोने कोने से ५००० मैथिल एकत्रित हो आयोजन को सफल बनाया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला के चिरपरिचित गायक आमोद झा, सुनील झा पवन, शंकर नारायण झा, विकाश झा, अंजू झा, धनिक लाल मंडल आदि कलाकारों ने अपने मधुर स्वर से उपस्थित दर्शक वृन्द को सारी रात बाँधे रखा . इसके संरक्षक नरेन्द्र ठाकुर जी ने मैथिलों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि एकजुट होकर मैथिली भाषा का पाठ्यक्रम दिल्ली के स्कूल और महाविद्यालयों में शामिल करने के लिए संघर्ष करें. संस्थापक सुमन ठाकुर जी ने अपने संबोधन में मिथिलांचल के लोंगो से कांग्रेस से सतर्क रहने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा मिथिला भोजपुरी अकादमी बनाकर मैथिल के साथ छल किया जा रहा है . मंच पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में पूनम पराशर झा, दिलीप झा, चन्दन झा, राशबिहारी झा, अजय मिश्र आदि थे.

कोई टिप्पणी नहीं: