
पाकिस्तान ने कहा है कि मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दे देनी चाहिए। पाकिस्तान के आतंकरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने मालदीव में सार्क सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि कसाब एक आतंकवादी है और पाकिस्तान का उससे कोई रिश्ता नहीं है। भारत चाहे तो उसे फांसी की सजा दे सकता है। भारत पहले ही पाकिस्तान से कसाब पर अपनी स्थिति साफ करने की मांग करता रहा है।
पाकिस्तान की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी मालदीव में सार्क सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे से मिले हैं। इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने आतंकवाद के मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए मलिक ने कहा कि पाकिस्तान भी चाहता है कि कसाब जैसे आतंकियों को फांसी होनी चाहिए।
भारत में कसाब को पहले ही फांसी की सजा दी चुकी है। पाकिस्तान पहले कसाब के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात से इंकार करता रहा था। बाद में भारत द्वारा दबाव बनाने पर पाकिस्तान ने यह बात कबूल की थी कि कसाब पाकिस्तान नागरिक है। जिसके बाद यह बात भी सामने आई थी कि मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने के पीछे भी पाकिस्तान का ही हाथ था।
1 टिप्पणी:
haaahaaa
ye pakistan hai
kab kya bolega shayad usko bhi pata nahi hai. kal fuj se poochhkar wo bolega ki hamne aisa kuchh nahi bola . bhai usko bolne do . abhi katora lekar bhikh mang raha hai . bhikhmango ki kya bat kab kiske darwaje pe chale jaye . jo jyada bhikh de dega uski zindabad . dr bn singh bhu vnsi
एक टिप्पणी भेजें