अन्ना शुक्रवार को मौन व्रत तोड़ सकते हैं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 नवंबर 2011

अन्ना शुक्रवार को मौन व्रत तोड़ सकते हैं.

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे शुक्रवार को मौन व्रत तोड़ सकते हैं। अन्ना के शुक्रवार को दिल्ली आने की सम्भावना है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की एक सदस्य ने यह जानकारी दी। आईएसी की सदस्य अस्वाथि मुरलीधरन ने कहा है कि अन्ना मुमकिन है कि शुक्रवार को मौन व्रत तोड़ सकते हैं और दिल्ली आ सकते हैं।

इस समय वह महाराष्ट्र में अपने गृहनगर रालेगण सिद्धि में हैं। अन्ना के करीबी मनीष सिसौदिया अन्ना को वर्तमान हालात से अवगत कराने के लिए रालेगण सिद्धि रवाना हो चुके हैं। अन्ना ने 16 अक्टूबर को मौन व्रत शुरू किया था। मौन व्रत के दौरान हालांकि उनके सहयोगी उनके लिखित विचारों को ब्लॉग के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहे हैं। अन्ना ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर कहा था कि यदि उन्होंने अपना आश्वासन पूरा नहीं किया तो वह संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन फिर से अनशन शुरू करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: