आडवाणी पर हमले की योजना, एक गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 नवंबर 2011

आडवाणी पर हमले की योजना, एक गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा के दौरान कथित तौर पर उनपर हमला करने की योजना बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

चण्डीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नौनिहाल सिंह ने गुरुवार को कहा, ''हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।'' पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिया गया युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। उसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पंचकुला में आडवाणी के प्रवास के दौरान वह उनपर हमला करने वाला था।

पुलिस ने अभी उक्त युवक की पहचान का खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि आडवाणी अपनी यात्रा के दौरान बुधवार शाम को यहां पहुंचे थे। वह यहां से पंचकुला के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी यात्रा गुरुवार शाम तक सिरमौर जिले में प्रवेश करेगी। इससे पहले आडवाणी को पंजाब में पिछले तीन दिनों की यात्रा के दौरान उग्र सिख संगठनों का सामना करना पड़ा था। आडवाणी को काले झंडे दिखाए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: