छठ का अस्तगामी अर्घ्य संपन्न. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 नवंबर 2011

छठ का अस्तगामी अर्घ्य संपन्न.

आस्था के लोकपर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर तथा घर की छतों और आवासीय प्रांगण में बनाए गए कुंड में लाखों की संख्या में व्रत करने वालों तथा श्रद्धालुओं ने आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया। पटना में गंगा नदी पर बने विभिन्न घाटों पर घुटने तक पानी में खड़े होकर छठ व्रत करने वालों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्‍य दिया। प्रकृति पूजन के पर्व छठ को लेकर पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।

छठ के मधुर गीतों के बीच पूरे प्रदेश में माहौल इन दिनों भक्तिमय हो गया है और हर तरफ हर्ष और उल्लास का वातावरण देखा जा रहा है। व्रत धारियों और श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न घाटों पर पहुंचे बच्चे पटाखे फोड़ते देखे गए। गत 30 अक्‍टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिनों के इस पर्व के दौरान कल खरना के बाद से आरंभ व्रत धारियों का उपवास आज भी जारी रहा और यह कल प्रात: उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करके समाप्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: