अगर ये नाटक है तो जारी रहेगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2011

अगर ये नाटक है तो जारी रहेगा.

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने गरीबों के घर जाने पर उनकी आलोचना करने वाले विरोधी दलों के नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि अगर विरोधियों को उनका गरीबों के घर जाकर भोजन करना नाटक लगता है , तो वह इसे सारी उम्र करने के लिए तैयार हैं। बहराइच में एक जनसभा के दौरान राहुल ने लोगों से कहा , ' मेरी कोशिश होती है कि मैं आपके बीच आऊं। आपकी समस्याएं सुनूं। जब मैं आपके बीच आता हूं तो बड़े - बड़े नेता टीवी स्टूडियो में मेरा मजाक उड़ाते हैं ... कहते हैं कि राहुल को क्या हो गया ? वह गांव में क्यों जाता है ? नाटक करता है। '

कांग्रेस महासचिव ने कहा , ' मेरा गरीबों के घर जाना और उनके घर भोजन करना अगर विरोधियों को नाटक लगता है , तो मैं यह नाटक पिछले सात साल से कर रहा हूं और अपनी बाकी बची पूरी जिंदगी करुंगा। ' राहुल ने कहा , ' आज मुश्किल यह है कि कोई नेता जनता के बीच नहीं जाता। जब नेता गरीबों के बीच नहीं जाएगा। जब तक उनके कुएं का गंदा पानी पीकर नेता का पेट खराब नहीं होगा तब तक उसे गरीबों की समस्याओं के बारे में पता ही नहीं चल पाएगा। ' राहुल ने कहा , ' गरीबों और किसानों के बीच जाने से मुझे इस बात का पता चल गया कि ऐसा कोई सवाल नहीं है जिसका जवाब गरीबों , मजदूरों और किसानों के पास न हो। मैंने गरीबों के बीच जाकर बहुत कुछ सीखा , जो शायद दिल्ली में बैठकर कभी नहीं सीख सकता था। '

कोई टिप्पणी नहीं: