जांच में महाजन का कार्यकाल शामिल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 नवंबर 2011

जांच में महाजन का कार्यकाल शामिल.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान तत्कालीन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री प्रमोद महाजन के कार्यकाल में निजी दूरसंचार कम्पनियों को हुए अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटन के सम्बंध में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "एजेंसी ने राजग शासन के दौरान हुए अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटन में आज एक मामला दर्ज किया है।"

अधिकारी ने कहा, "सीबीआई ने मुम्बई स्थित वोडाफोन कार्यालय में, गुड़गांव स्थित एयरटेल कार्यालय में तथा श्यामल घोष और जे.आर. गुप्ता के आवासों पर छापे भी मारे हैं।" भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन 2001-2003 के बीच केंद्रीय दूरसंचार मंत्री थे। जे.आर. गुप्ता उस समय केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय में उपमहानिदेशक थे और श्यामल घोष केंद्रीय दूरसंचार सचिव थे। इसके पहले सीबीआई ने 2001-2007 के बीच हुए अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटन के सम्बंध में एक प्राथमिक जांच की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: