कनिमोड़ी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

कनिमोड़ी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली.


2जी स्पेक्ट्रम मामले में आरोपी डीएमके सांसद कनिमोड़ी का जमानत के लिए इंतजार और बढ़ गया है। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी। इससे पहले बलवा और चंदौलिया की जमानत पर भी सुनवाई सोमवार तक टल गई। 

कनिमोड़ी के अलावा तत्कालीन टेलिकॉम सेक्रेटरी सिद्धार्थ बेहुरा, फिल्म निर्माता करीम मोरानी, कलैग्नार टीवी के एमडी शरद कुमार और कुसेगांव फ्रूट ऐंड वेजिटेबिल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आसिफ बलवा और राजीव अग्रवाल ने हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर रखी है। 

सुप्रीम कोर्ट से 5 आरोपियों को जमानत मिलने के बाद बुधवार को कनिमोड़ी और अन्य ने हाई कोर्ट से जमानत अर्जी पर पहले सुनवाई किए जाने की गुहार लगाई है। 2जी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 5 आरोपियों यूनिटेक लिमिटेड के एमडी संजय चंद्रा, स्वान टेलिकॉम के डायरेक्टर विनोद गोयनका, रिलायंस एडीएजी के हरि नायर, गौतम दोषी और सुरेंद्र पिपारा को गुरुवार को जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में चार्जशीट हो चुकी है और छानबीन के सिलसिले में आरोपियों को कस्टडी में रखने की जरूरत नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: