अन्ना ने बदला विचार, जारी रहेगा ब्लाग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 नवंबर 2011

अन्ना ने बदला विचार, जारी रहेगा ब्लाग.

अन्ना हजारे ने शनिवार को स्पष्ट किया कि मेरा ब्लॉग यथावत चलता रहेगा। ब्लॉग के बंद होने के बारे में कोई भी मुझसे सवाल न करे। अन्ना ने कहा कि ब्लॉग में लिखी गई बातें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। शनिवार रालेगण रवाना होने से पहले संवाददाताओं द्वारा उनके ब्लॉग के संबंध में सवाल पूछे जाने पर अन्ना ने कहा था कि मैं अपने गांव (रालेगण सिद्धी) जाकर सबसे पहले इस ब्लॉग को बंद करूंगा।

पिछले महीने से शुरू हुए अन्ना के ब्लॉग का कामकाज संभाल रहे राजू परूलेकर ने उन्हीं के ब्लॉग पर 23 अक्तूबर का मराठी में हाथ से लिखा गांधीवादी कार्यकर्ता का पत्र प्रकाशित कर दिया था और अपनी टिप्पणियां डाल दी थी। परूलेकर ने ब्लॉग पर अपनी टिप्पणियों में आरोप लगाया था कि ‘23 अक्तूबर 2011 को दोपहर ढाई बजे अन्ना ने अपना लिखा ब्लॉग मुझे सौंपा। अन्ना ने केजरीवाल, भूषण और बेदी से अलग होने का मन बना लिया था। लेकिन अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे ने मुझे इन टिप्पणियों को ब्लॉग पर डालने से मना किया था।’

इस विवाद के बारे में अन्ना से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘अगर परूलेकर ने कोई चिट्ठी डाली है तो उस पर मेरे हस्ताक्षर होने चाहिए। आप उसे तभी मेरी लिखी हुई बात मानिए जब उस पर मेरे हस्ताक्षर हों।’ गांधीवादी अन्ना ने प्रश्न किया कि उनकी टीम पर लगातार आरोप लगते रहे हैं और यह विवाद क्या इसी साजिश का हिस्सा नहीं हैं ? इस सीधे सवाल पर कि क्या उन्होंने अपनी कोर समिति को भंग करने का निर्णय कर लिया था, अन्ना ने कहा कि जब कभी टीम पर गंभीर आरोप लगे तो कई बार यह विचार आया। ‘कई बार मैंने सोचा कि इसे बदल दूं लेकिन कुछ भी अंतिम तब ही होगा जब मैं निर्णय कर लूं।’

कोई टिप्पणी नहीं: