लोकपाल पर भाजपा का असली चेहरा : सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 दिसंबर 2011

लोकपाल पर भाजपा का असली चेहरा : सोनिया


 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक को समर्थन न देकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "स्थायी समिति में भाजपा ने लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मंगलवार को हमने भाजपा का असली चेहरा देख लिया। हम लोकपाल को जो ताकत देना चाहते हैं, वह उसे वह ताकत नहीं देना चाहते।" लोकसभा में गर्मागरम बहस के बाद मंगलवार रात को लाकेपाल विधेयक पारित कर दिया गया लेकिन लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने का विधेयक पारित नहीं हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं: