मशहूर नाटककार एवं निर्देशक सत्यदेव दुबे का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और कई महीनों से बीमार थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
रंगमंच से जुड़े एक सूत्र ने बताया मिर्गी के दौरे कारण दुबे कोमा में चले हए थे और वह सितम्बर से अस्पताल में भर्ती थे। उनका निधन 12:32 बजे हुआ।
दुबे 'पगला घोड़ा', 'आधे अधूरे' और 'एवम इंद्रजीत' जैसे नाटकों के लिए प्रसिद्ध थे लेकिन उन्हें प्रसिद्धी दिलाने वाला 'अंधा युग' था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें