रूसी परमाणु पनडुब्बी में आग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

रूसी परमाणु पनडुब्बी में आग.


एक रूसी परमाणु पनडुब्बी में मरम्मत के दौरान आग लगने के कारण नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि पनडुब्बी से सभी हथियारों को हटा लिया गया था और किसी प्रकार के विकिरण का खतरा नहीं है। 

11, 740 टन वजनी येकतेरिनबर्ग परमाणु पनडुब्बी को मरम्मत के लिए उत्तरी मुरमान्स्क क्षेत्र में स्थित गोदी में लाया गया था। लेकिन कल मरम्मत के दौरान इसमें आग लग गयी और दूर-दूर तक आसमान में आग की लपटें देखी गईं। दमकल कमिर्यों को आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ना पड़ा। 

स्थानीय समयानुसार आज तड़के एक बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और इसमें नौ घंटे का समय लगा। आपात मामलों के मंत्री सेर्गेई शोइज्ञू के हवाले से इंटरफैक्स संवाद समिति ने यह जानकारी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: