योजना का लाभ उठाने के लिए फर्जी नामांकन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 13 जनवरी 2012

योजना का लाभ उठाने के लिए फर्जी नामांकन.


बिहार में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की गई साइकिल और पोशाक योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी नामांकन होने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में ऐसे नामांकन के मामले सामने आए हैं. केवल रोहतास जिले में ऐसे 10,000 से ज्यादा फर्जी नामांकन का पता चला है. कैमूर जिले में 3000 और जमुई में 32 हजार से अधिक ऐसे छात्रों के नाम प्रकाश में आए हैं.

रोहतास जिले के शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) ओ़ पी़ सिंह ने बताया कि इस मामले में सासाराम प्रखंड में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है. ऐसे नामांकन भी रद्द कर दिए गए हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बारे में राज्य के शिक्षा विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा, "गुणवत्ता शिक्षा मिशन ने 'क्लीनिंग ऑफ रजिस्टर' कार्यक्रम चलाया है. इसके तहत विभिन्न जिलों में नामांकित छात्रों के नाम कई विद्यालयों में सामने आ रहे हैं, जिसे जांच कर हटाया जा रहा है." उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी छात्र का नाम दो या इससे अधिक स्कूलों में पाया जाता है तो उसके अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

2 टिप्‍पणियां:

dr.mahendrag ने कहा…

yeh pore desh ki hi samasya hai.Jin logon ko jarooat hai ,Jinhe madad milni chhaie woh vanchit reh jate hai,doosre le jate hai.Jaroorat netikta ki hai, jise sab ne tak par rakh diya hai.
Yeh bhi coirruption ka hi ek roop hai.Par Annaji ab yahan kya kar sakte hai.Hum khud ko hi sudhare to bat bane.

dr.mahendrag ने कहा…

yeh pore desh ki hi samasya hai.Jin logon ko jarooat hai ,Jinhe madad milni chhaie woh vanchit reh jate hai,doosre le jate hai.Jaroorat netikta ki hai, jise sab ne tak par rakh diya hai.
Yeh bhi coirruption ka hi ek roop hai.Par Annaji ab yahan kya kar sakte hai.Hum khud ko hi sudhare to bat bane.