कुशवाहा के हाथो बिकी भाजपा : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 जनवरी 2012

कुशवाहा के हाथो बिकी भाजपा : राहुल



उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए कहा है कि मायावती सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा को खरीद लिया है। गोरखपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा भ्रष्टाचार के नाम पर पूरे देश में रथयात्रा निकाले जाने पर सवालिया निशान लगाते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले के आरोपी कुशवाहा ने भाजपा को खरीद लिया है।


राहुल ने कहा, "आडवाणी ने पूरे देश में भ्रष्टाचार को लेकर रथयात्रा निकाली थी, लेकिन अब उसी रथ पर एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा सवार हो गए हैं।" उन्होंने कहा कि कुशवाहा को पार्टी में शामिल कर भाजपा के नेताओं ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: