भारत जाने के लिए वीसा की जरुरत नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 जनवरी 2012

भारत जाने के लिए वीसा की जरुरत नहीं.


सलमान रुश्दी ने विख्यात इस्लामी मदरसे दारूल उलूम देवबंद द्वारा उनकी भारत यात्रा के विरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्हें भारत आने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं है। रुश्दी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, 'रेकॉर्ड के लिए मैं बताना चाहूंगा कि मेरी भारत यात्रा के लिए मुझे वीजा की जरूरत नहीं है।' उनकी यात्रा का विरोध करते हुए संस्था ने कहा था कि भारत सरकार को उनका वीजा रद्द कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने पहले मुस्लिमों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई थी। 

भारतीय मूल के रुश्दी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है और वह पीआईओ (भारतीय मूल का व्यक्ति) कार्डधारक हैं। उनका इस महीने के अंत में जयपुर में आयोजित साहित्य सम्मान में शामिल होने का कार्यक्रम है। रुश्दी अपने उपन्यास 'द सैटिनक वर्सेस' को लेकर 1988 मे विवादों में आए थे और भारत ने इस किताब पर प्रतिबंध लगा दिया था। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने लेखक के खिलाफ मौत का फतवा जारी किया था। 

जयपुर साहित्य समारोह का आयोजन कर रहे टीमवर्क्स प्रॉडक्शंस के प्रबंध निदेशक संजय राय ने कहा, 'जयपुर समारोह जैसा साहित्यिक मंच भारत की बेहतरीन लोकतांत्रिक परंपराओं में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अवसर प्रदान करता है।' उन्होंने कहा कि सलमान रुश्दी पिछले कुछ सालों में भारत में कई साहित्यिक कार्यक्रमों में बिना किसी बाधा के शामिल होते रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इसके पहले भी समारोह में स्वच्छंदभाव वाले वक्ता शामिल होते रहे हैं। उन्होंने इस क्रम में सोमालियाई मूल के अय्यन हिरसी अली का नाम लिया। 

1 टिप्पणी:

भारतीय नागरिक - Indian Citizen ने कहा…

एकदम सही कहा रुश्दी साहब ने.