लाखों रुपए मूल्य के कंप्यूटरों की चोरी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 जनवरी 2012

लाखों रुपए मूल्य के कंप्यूटरों की चोरी.


बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित राज नारायण सिंह कालेज के तीन गार्डों को बंधक बनाकर अपराधियों ने शुक्रवार को पांच लाख रुपए मूल्य के कंप्यूटरों की चोरी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि करीब 12 की संख्या में अपराधियों ने कल रात कालेज में प्रवेश करके वहां तैनात तीन गार्डों के हाथ, पैर बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में अपराधी बैचलर ऑफ कंप्यूटर एपलीकेशन विभाग के कक्ष का दरवाजा तोड़कर वहां मौजूद 16 कंप्यूटर लेकर फरार हो गए। 

सूत्रों ने बताया कि चोरी गए कंप्यूटरों की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जाती है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: