के.वि. निदेशक की जमानत खारिज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 जनवरी 2012

के.वि. निदेशक की जमानत खारिज.


पटना में एक स्थानीय अदालत ने बलात्कार के एक मामले में केंद्रीय विद्यालय के तत्कालीन निदेशक सीपी निलाप की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। अभियोजन सूत्रों ने बताया कि अक्तूबर 2002 में पटना में झारखंड के गुमला जिले की एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी निलाप की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएन मिश्र ने खारिज कर दी।


सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आठ अक्तूबर 2010 को पत्रकार नगर थाने में पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को तक इस मामले में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया है और न ही उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2002 से 2004 तक निलाप ग्वालियर में केंद्रीय विद्यालय संगठन के निदेशक थे। अदालत इससे पहले दो बार आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: