राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डा. महावीर प्रसाद का गुरुवार को पटना में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। अपने पीछे वह भरापूरा परिवार छोड़ ग्ए हैं। डा़ प्रसाद काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कई दिनों से चल रहा था। प्रसाद सबसे पहले 1967 में बिरौल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए, उसके बाद वह सात बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होते रहे।
प्रसाद बी़ पी़ मंडल, कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। उनके निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद रामकृपाल यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रसाद का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव दरभंगा के किरतपुर में किया जाएगा। वह पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें