पाकिस्तान से आई हेरोइन, पिस्टल बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2012

पाकिस्तान से आई हेरोइन, पिस्टल बरामद.


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार देर रात्रि यहां पाकिस्तान से आई 13 किलो हेरोइन, एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन का मूल्य 65 करोड़ रुपये है।

यह बरामदगी बीएसएफ की फिरोजपुर रेंज के अमरकोट सेक्टर की बॉर्डर आब्जर्वेशन पोस्ट (बीओपी) पल्लोपंट्टी में शुक्रवार रात्रि सवा दो बजे हुई है। बीएसएफ के डीआईजी राजेश गुप्ता के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से तीन युवक भारतीय सीमा पर स्थित बीओपी पल्लोपंट्टी की तरफ हेरोइन और पिस्टल लेकर आने का प्रयास कर रहे थे। इनमें से दो पाकिस्तानी युवक बीओपी के पास छिप गए और एक ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। उनकी इन हरकतों को पोस्ट पर तैनात एक जवान देख रहा था और जैसे ही एक पाकिस्तानी तस्कर ने भारत में प्रवेश किया वैसे ही उस जवान ने फायरिंग शुरू कर दी। 

गोलीबारी में वह तस्कर घायल हो गया और लड़खड़ाते हुए अपने साथियों के साथ वापस भाग गया। सुबह जब इस इलाके की तलाशी ली गई तो वहां से 13 किलो हेरोइन, आठ राउंड का एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुआ। वहीं, जगह-जगह खून के धब्बे नजर आए। डीआईजी गुप्ता ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 65 करोड़ रुपये है। दरअसल वीरवार से लगातार मौसम खराब होने का तस्कर फायदा उठाने में लगे हुए थे, शनिवार को भी मौसम खराब था और तस्करों ने सोचा कि उनके लिए यह बेहतर मौका है परंतु सीमा पर तैनात सतर्क जवानों ने तस्करों की इस साजिश को विफल कर दिया। डीआईजी के अनुसार बीते माह भी खेमकरण सेक्टर से 70 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: