विटामिन सी ट्यूमर खत्म कर सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

विटामिन सी ट्यूमर खत्म कर सकता है.


 एक अनुसन्धान से पता चला है कि विटामिन सी मस्तिष्क कैंसर के मरीजों के ट्यूमर को तेजी से खत्म कर सकता है. अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह खोज मस्तिष्क कैंसर के मरीजों के लिए इलाज विकसित करने में मददगार हो सकती है. 

ओटैगो विविद्यालय के वैज्ञानिकों की अगुवाई वाले एक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ता दल ने कहा है कि उनके अनुसंधान से पता चला है कि विटामिन सी की अधिक मात्रा के सेवन से कैंसर के मरीजों की रेडियेशन थेरेपी के दौरान मस्तिष्क में पाया जाने वाला ट्यूमर खत्म करना आसान हो जाता है. 

अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने विश्लेषण किया कि विटामिन सी की अधिक मात्रा और रेडियेशन से, मस्तिष्क के ट्यूमर ग्लिओब्लास्टोमा मल्टीफार्म (जीबीएम) से अलग की गई कोशिकाओं के बचने की दर, सामान्य कोशिकाओं की तुलना में कितनी है.
उन्होंने पाया कि रेडियेशन से पहले विटामिन सी की अधिक मात्रा देने से डीएनए क्षतिगस्त हो जाता है और कोशिका की मौत हो जाती है.  

कोई टिप्पणी नहीं: