तुर्की सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मार्च 2012

तुर्की सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त.


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बाहरी इलाके में नाटो मिशन पर तैनात तुर्की के एक सैन्य हेलिकॉप्टर के शुक्रवार को क्रैश हो जाने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 12 विमान में सवार थे जबकि तीन जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के चपेट में आने से मारे गए। 

तुर्की सेना ने कहा कि अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) का हिस्सा सिकोरस्की हेलिकॉप्टर स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 मिनट पर क्रैश हो गया। वह नाटो के मिशन पर था। एक बयान में कहा गया कि विमान में सवार हमारे 12 सैनिक शहीद हो गए। हालांकि आईएएसएफ ने इस हादसे में मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया। 

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटनास्थल पर मिले 15 शव तुर्की नागरिकों और अफगान नागरिकों के शव हैं। हादसे की जांच चल रही है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि इलाके में हादसे के समय कोई विदोही गतिविधि नहीं चल रही थी। काबुल पुलिस प्रमुख कार्यालय के आपराधिक जांच के प्रमुख मोहम्मद जहीर ने कहा कि पुलिस बचाव दल क्षतिग्रस्त मकान के मलबे हटाने में व्यस्त है। अब तक उन्होंने तीन नागरिकों के शव बरामद किए हैं, उनमें से दो बच्चें और एक महिला का शव है। 

अंकारा में तुर्की विदेश मंत्री अहमेत दावुतोगलू ने बताया कि ऐसा जान पड़ता है कि हेलिकॉप्टर इमरजेंसी के दौरान उतरने के दौरान क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि पायलट ने मकानों को बचाने की कोशिश की।

कोई टिप्पणी नहीं: