आदर्श घोटाले में रिटायर ब्रिगेडियर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मार्च 2012

आदर्श घोटाले में रिटायर ब्रिगेडियर गिरफ्तार


केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों के आदर्श हाउसिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित दो लोगों को मंगलवार को हिरासत में लिया है।  
      
इन दो लोगों की पहचान सेवानिवत्त रक्षा भूमि अधिकारी आरसी ठाकुर और सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एमएम वांचू के रूप में हुई है। उन दोनों को आज सुबह उनके घर से हिरासत में लिया गया।
      
ठाकुर के वकील साकेत मोने ने कहा कि सीबीआई अधिकारी आज सुबह उनके मुवक्किल के आवास पर आए और उन्हें अपने कार्यालय ले गये। सीबीआई ने आदर्श हाउसिंग घोटाले में जिन 14 लोगों को आरोपी बनाया है उनमें ये दोनों भी शामिल हैं। सीबीआई के प्रवक्ता ने इस खबर की न तो पुष्टि की है और ना ही इसे खारिज किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: