बीपीएल कार्ड पर इलाज करने से मना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मार्च 2012

बीपीएल कार्ड पर इलाज करने से मना.


सरकार ग़रीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाती है लेकिन उसके बावजूद ग़रीबों को इनका लाभ नहीं मिल पाती है. बिहार के पूर्णियां में चिकित्सकों ने बीपीएल हेल्थ कार्ड पर मरीज़ों का इलाज करने से मना कर दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि बिचौलिए और इंश्योरेंस कंपनियां पैसों का बंदरबांट कर रही हैं जिससे मरीज़ों की परेशानी बढ़नी तय है. 

पूर्णिया में ग़रीबी रेखा से नीचे रहने वालों को बीपीएल हेल्थ स्मार्ट कार्ड दिया गया है जिसके तहत उन्हें मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है. लेकिन ग़रीबों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यहां पर डॉक्टरों ने कार्ड धारकों का इलाज करने से मना कर दिया है. पूर्णियां के वरीय चिकित्सक डॉ. वी सी राय का कहना है कि कार्ड को लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला सोच-समझ कर किया है. उनका कहना है कि स्मार्ट कार्ड के नाम पर बिचौलिए और इंश्योरेंस कंपनियां अनियमतता पर उतर आई हैं. उनका कहना है कि या तो उन्हें समय पर पैसै नहीं मिलते और अगर मिलते हैं तो पूरे नहीं मिलते.

बहुत से मरीज़ भी हेल्थ कार्ड से परेशान हैं. उनका कहना है कि अररिया में काम करने वाला कार्ड पूर्णियां में काम नहीं करता. ऐस ही कुछ हड्डी रोग से पीड़ित एक मरीज़ के साथ हुआ जो अब परेशानी से इधर-उधर भागा फिर रहा है. चिकित्सकों ने डर व्यक्त किया है कि कैशलेस बीमा योजना का भी कोई लाभ मरीज़ों को नहीं मिलेगा. डॉक्टरों का मानना है कि बीमा कंपनियों का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में कई नर्सिंग होम बंद हो जाएंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं: