भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने स्विस ओपन ग्रां. प्री. ट्रोफी जीत ली है। बासेल, स्विट्जरलैंड में हुए फाइनल में साइना ने चीन की शिशियान वांग को 21-19, 21-16 से हराया। इस सीजन यह साइना की पहली खिताबी जीत है। डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरीं विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने तीसरे नंबर की वैंग को 48 मिनट लंबे चले मुकाबले में हराया।
सोमवार को साइना का अपना 22वां जन्मदिन भी है। पिछले साल भी चैम्पियन रहीं साइना नेहवाल ने जापान की मिनात्सू मितानी को सेमीफाइनल में 21-16, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
साइना इस महीने के शुरू में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में पहुंची थीं। वह इस साल मलेशियाई ओपन और जनवरी में कोरिया ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में पहुंची थीं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें