बीमा कम्पनी के सहायक को कारावास. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मार्च 2012

बीमा कम्पनी के सहायक को कारावास.


केन्द्रीय जांच ब्यूरो की एक अदालत ने रिश्वत के मामले में बीमा कम्पनी के सहायक को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ दो हजार रुपयों जुर्माने की सजा सुनाई है।


ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश धीरेन्द्र कुमार पांडे ने मामले में सुनवाई के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के तत्कालीन सहायक प्रकाश प्रसाद सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। आरोप के अनुसार ब्यूरो अधिकारियों ने 27 अक्टूबर 1994 को सिन्हा को पटना में एक ग्राहक से उसकी दुर्घटना बीमा की राशि अदा करने एवज में चार सौ रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: