बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज के जाने माने कपड़ा व्यवसायी सुधीर पोद्दार को सोमवार देर रात अपराधियों ने गुरुद्वारा के निकट गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने आज बताया कि व्यवसायी पोद्दार दूकान बंद करके अपने घर जा रहे थे तभी अपराधियों ने गुरुद्वारा के निकट शंकरनगर गली में उन्हें कई गोलियां मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यवसायी को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के व्यवसायियों ने कहा कि यदि 12 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो पूरे शहर को बंद कराने के साथ साथ आंदोलन किया जाएगा। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कल देर रात से ही कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें