सिमरिया में चार युवक की डूब कर मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 मार्च 2012

सिमरिया में चार युवक की डूब कर मौत



बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट पर सोमवार को गंगा नदी में डूब जाने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति के घर मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लोग सिमरिया घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के क्रम में तीन और युवक गहरे पानी में उतर गए। इन तीनों की भी डूबने से मौत हो गई।


पुलिस के अधिकारी के अनुसार सभी शवों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान नगदाह गांव के चंदन पासवान, सोनू पासवान, गौतम गोस्वामी और विभीषण कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: