तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं : नितीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 मार्च 2012

तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं : नितीश


 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की वर्तमान समय में कोई सम्भावना नहीं है। हालांकि उन्होंने यह माना कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कमजोर हुई है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अभी चुनाव नहीं चाहता और इसकी पूरी सम्भावना है कि देश में अभी मध्यावधि चुनाव नहीं हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता से चिपके रहना चाहती है। मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस कुछ हद तक कमजोर हुई है परंतु मध्यावधि चुनाव सम्भव नहीं है। 

बिहार में केन्द्रीय विश्वविद्यालय गया में खोलने के केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल के बयान पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में ही खुलना चाहिए। केन्द्र पर बिहार के लोगों के बांटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग गया और मोतिहारी के नाम पर एक हैं। उल्लेखनीय है कि सिब्बल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय गया में खोलने की बात कही थी और इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: