सचिन ने सौवां शतक पूरा किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मार्च 2012

सचिन ने सौवां शतक पूरा किया.

 क्रिकेट इतिहास में आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार सचिन तेंडुलकर के प्रशंसको को पिछले एक साल से थी। मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ सचिन तेंडुलकर ने अपना 100वां शतक पूरा कर लिया। 11वें एशिया कप के चौथे मुकाबले में भारत ने 2 विकेट गंवाकर  246रन बना लिए हैं। सुरेश रैना और सचिन तेंडुलकर क्रीज पर हैं। विराट कोहली ने करियर का 21वां अर्धशतक बनाया। वो 66 रन बनाकर आउट हुए। 

बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाने वाले गेंदबाज शफीउल इस्लाम सचिन तेंडुलकर का चौका रोकने के प्रयास में जख्मी हो गए। माहमदुल्लाह के ओवर की पहली गेंद पर सचिन ने बैकफुट पर जाकर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया। गेंद दो टिप्पा खाकर बाउंड्री की ओर जा रही थी कि बीच में इस्लाम आ गए। वो गेंद तो नहीं रोक सके, लेकिन इस प्रयास में दाहिना कंधा चोटिल कर बैठे। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। 


सचिन तेंडुलकर ने फॉर्म में लौटने के संकेत देते हुए करियर का 96वां अर्धशतक ठोका। सचिन ने इस अर्धशतक में 7 चौके व 1 छक्का लगाया। भारत का पहला विकेट 25 रन के योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर महज 12 रन बनाकर शफीउल इस्लाम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। गंभीर गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में आउट हुए। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स में लगी।

सचिन तेंडुलकर ने चौके के साथ अपना खाता खोला। बांग्लादेश ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले मुकाबले को जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान टूर्नामेंट में अबतक खेले अपने दोनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुका है। बांग्लादेश प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत की तलाश में है। श्रीलंका दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। भारतीय एकादश में एक बदलाव किया गया है। चोटिल विनय कुमार के स्थान पर अशोक डिंडा को शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत - गौतम गंभीर, सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, इरफान पठान, आर अश्विन, प्रवीण कुमार और अशोक डिंडा। 

बांग्लादेश - तमीम इकबाल, नजीमुद्दीन, जहरूल इस्लाम, मुश्फिकर रहीम (कप्तान), शाकिब अल हसन, माहमदुल्लाह, नासिर हुसैन, मशरफे मोर्तजा, अब्दुर रज्जाक, शफिउल इस्लाम और शाहदत हुसैन।

कोई टिप्पणी नहीं: