विश्व बैंक देगा भारत को सहायता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मार्च 2012

विश्व बैंक देगा भारत को सहायता.


विश्व बैंक ने भारत को गरीबी से लड़ने में मदद के लिए एक अनूठी एवं लचीली वित्तीय व्यवस्था के तहत 4.3 अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। यह व्यवस्था इस तरह से डिजाइन की गई है कि पुनर्गठन व विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंक (आईबीआरडी) का शुद्ध ऋण 17.5 अरब डॉलर की सीमा के भीतर रहे। विश्व बैंक ने उधारी देने के लिए आईबीआरडी की स्थापना की है।
    
विश्व बैंक ने एक बयान में कहा कि नई व्यवस्था के तहत विश्व बैंक द्वारा विशेष बांड जारी किए जाएंगे जिन्हे भारत अतिरिक्त नियोजित उधारी की भरपाई के लिए खरीदेगा। इस तरह से, भारत को अपने लोगों का जीवन स्तर सुधारने के उद्देश्य से आईबीआरडी से विकास परियोजनाओं के लिए कम ब्याज दर पर लंबी अवधि का ऋण मिलना जारी रहेगा।
    
विश्व बैंक के उपाध्यक्ष (दक्षिण एशिया) इसाबेल गुएरेरो ने कहा कि इस कार्रवाई के बगैर विश्व बैंक के लिए भारत की मदद करना मुश्किल होता क्योंकि भारत करीब 30 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से उपर उठाने की बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: