विजय बहुगुणा उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 मार्च 2012

विजय बहुगुणा उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री


टिहरी से कांग्रेस सांसद विजय बहुगुणा उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में बहुगुणा के नाम को हरी झंडी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने नई दिल्ली में इसकी घोषणा की। बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के बेटे व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के भाई हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। निर्दलीय विधायकों के समर्थन के सहारे उसने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी। बसपा के तीन उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: