उत्तरप्रदेश में नोएडा के बहुचॢचत आरुषि हेमराज मर्डर केस को दिल्ली स्थानांतरित किए जाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद आरोपी डाक्टर राजेश तलवार आज सीबीआई अदालत में पेश हुए जहां अदालत ने उन्हें 11 अप्रैल तक जमानत पर मान लिया। हालांकि उनकी पत्नी नुपुर तलवार अदालत में नहीं आई।
आरुषि ह्त्या मामले में आरोपी आरुषि के पिता राजेश तलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत मे पेश किया गया। 16 मई 2008 को नोएडा में आरुषि एवं हेमराज की हत्या कर दी गयी थी। 31 मई 2008 को दोहरे हत्याकांड केस की जांच सीबीआई को सौपी गई थी। मामले में अदालत ने आरुषि के माता पिता को आरोपी मानते हुए मुकदमा चलाने के आदेश दिये थे। मामले के गाजियाबाद से दिल्ली स्थानांतरित कराने की मांग सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिये जाने के बाद आज अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआई की विशेष जज प्रीती सिंह ने राजेश तलवार को 11 अप्रैल तक जमानत पर मान लिया। अदालत में नुपूर तलवार के पेश होने पर अदालत ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें