केंद्रीय रेल मंत्री व तृणमूल नेता दिनेश त्रिवेदी ने इस्तीफा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार ममता ने त्रिवेदी से फोन पर बात की है और इसके बाद दिनेश त्रिवेदी इस्तीफा देने को राजी हो गये हैं. इससे पूर्व ममता ने प्रधानमंत्री से त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से बर्खास्त करने को कहा था क्योंकि उन्होंने बुधवार को रेल बजट में यात्री किराए में वृद्धि कर दी थी.
ममता का मानना है कि दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी की राय न मानते हुए किराए में बढ़ोत्तरी कर दी थी. हालांकि वित्त मंत्री ने कहा था कि यह बढ़ोत्तरी जायज थी इसलिए की गयी. ममता चाहती हैं कि त्रिवेदी के स्थान पर मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया जाए.
.jpg)
1 टिप्पणी:
आमीन
एक टिप्पणी भेजें