MP के अवैध खनन में थाना हिस्सेदार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 मार्च 2012

MP के अवैध खनन में थाना हिस्सेदार.


मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस दल पर गोलीबारी करने के आरोप में पकड़े गए पूर्व डकैत कुबेर सिंह ने अजयगढ़ के थाना प्रभारी असलम खान को रेत खदान का हिस्सेदार बताया है। कुबेर सिंह ने गिरफ्तारी के बाद छतरपुर थाने में पत्रकारों से कहा कि हर्राई खदान ठेकेदार हामिद अंसारी की है। इसमें 60 फीसदी की हिस्सेदारी थाना प्रभारी असलम की है। असलम ने उसके कई वाहनों के कागजात पहले ही छीन लिए हैं। उसे इस सिलसिले में योजनाबद्ध तरीके से फंसाया गया है। पुलिस दल पर जब गोलीबारी की गई थी उस वक्त वह हर्राई खदान पर मौजूद ही नहीं था।

कुबेर के इस आरोप से राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच गठजोड़ का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अनिल माहेश्वरी ने जांच का भरोसा दिलाया है। कुबेर को पुलिस ने रविवार को छतरपुर जिले के सरबई में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। माफियाओं ने शनिवार को पुलिस दल पर हमला किया था, जब वे अजयगढ़ क्षेत्र में केन नदी पर बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ने गए थे। बताया जाता है कि इस पुल का निर्माण हर्राई खदान से रेत का अवैध खनन कर ले जाने के लिए किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: