प्रधानमंत्री मनमोहन सिह मध्यावधि चुनाव की आशंकाओं को खारिज करते हुए विश्वास प्रकट किया है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पास आवश्यक बहुमत है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से कहा, "मेरे विचार में दबाव से निपटना संसदीय जीवन का हिस्सा है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारे पास जरूरी बहुमत है।" उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बजट सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम सदन में सभी मुद्दों पर विचार एवं बहस के लिए तैयार हैं। मैं चुनौतियों से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों से साथ मिलकर काम करने एवं सहयोग करने की अपील करता हूं।" राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील द्वारा सोमवार को 11.00 बजे संसद को संयुक्त रूप से सम्बोधित करने के साथ बजट सत्र शुरू हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें