समस्तीपुर में भीषण अग्निकांड, 200 घर स्वाहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

समस्तीपुर में भीषण अग्निकांड, 200 घर स्वाहा

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीषण अग्निकांड में करीब 200 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए जबकि झुलसकर एक विकलांग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पचपइका गांव स्थित एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। दोपहर को तेज हवाओं के करण आग तेजी से फैल गया और करीब 200 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। 

दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि आग को बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। इस आग में एक विकलांग व्यक्ति मल्लु पासवान की झुलसने से मौत हो गई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस अग्निकांड में करीब 25 लाख से ज्यादा मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। कुमार के मुताबिक अग्नि पीड़ितों के लिए राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिले के अंगाराघाट गांव में आग लगने से करीब 50 घर जल कर राख हो गए थे जबकि खानपुर प्रखंड के बथनाहा गांव में आग लगने से सात घर जल गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: