इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) पेट्रोल के दाम जल्द बढ़ा सकता है। आईओसी ने सरकार से तेल कीमतों में वृद्धि की मांग की है। आईओसी ने कहा कि उसे पेट्रोल की बिक्री पर 8.04 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में अगर केंद्र सरकार भरपाई नहीं करेगी, वह पेट्रोल की कीमतों में इजाफा करेगी।
इंडियन आयल का कहना है कि पेट्रोल पर हो रहे नुकसान के चलते इसके दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। दिनोंदिन नुकसान की मात्रा बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों में यदि सरकार ने भरपाई नहीं की तो दाम बढ़ाएंगे।
रिजर्व बैंक ने भी मंगलवार को कहा है कि ढीली होती राजकोषीय स्थिति की मजबूती के लिए डीजल, मिट्टी तेल और रसोई गैस के दाम बढ़ाना जरुरी है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें