आम सहमति आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 अप्रैल 2012

आम सहमति आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता.


एनसीटीसी के मुद्दे पर कुछ राज्यों के निशाने पर आए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि आम सहमति बनाना ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है तथा आतंकवाद जैसी बुराइयों से केन्द्र एवं राज्यों को मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है। 

मनमोहन सिंह ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं। हम जैसे विविधापूर्ण और जटिलताओं वाले देश में आम सहमति बनाना ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने यह बात संवाददाताओं द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केन्द्र (एनसीटीसी) को लेकर छिड़े विवाद और कुछ मुख्यमंत्रियों द्वारा केन्द्र की आलोचनाओं के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कही। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्यों को मिलकर काम करना होगा। हम अलग अलग तरफ नहीं हैं। हम लोग एक ही तरफ हैं। आतंकवाद और उग्रवाद बुराइयां हैं जिनका हमको मिलकर मुकाबला करना होगा। 

गैर कांग्रेस शासित प्रदेशों के कुछ मुख्यमंत्रियों और संप्रग के घटक तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ने कल सुर से सुर मिलाते हुए विवादास्पद एनसीटीसी का विरोध किया था। उनका कहना था कि इससे राज्यों के अधिकारों में अतिक्रमण हो रहा है। आतंरिक सुरक्षा के मुद्दे पर कल यहां हुए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में संघवाद का मुद्दा भी छाया रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: