बशीर होंगे भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अप्रैल 2012

बशीर होंगे भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त.


पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव सलमान बशीर भारत में देश के नए उच्चायुक्त होंगे। बशीर 26/11 के बाद शुरू हुई भारत-पाक संवाद प्रक्रिया में शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुअज्जम अहमद खान ने शनिवार को घोषणा की कि 60 वर्षीय बशीर को शाहिद मलिक के स्थान पर भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। बशीर 2008 से इस साल मार्च तक विदेश सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनकी जगह पर जलील अब्बास जिलानी को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया। 

पूर्व पाकिस्तानी विदेश सचिव 26/11 मुंबई हमले के बाद शुरू की गई भारत-पाक संवाद प्रक्रिया का एक हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा बशीर डेनमार्क, लिथुआनिया, चीन और मंगोलिया में राजदूत और जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के पाकिस्तान मिशन के तौर पर भी काम कर चुके हैं। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पिछले रविवार को भारत दौरे के दौरान भी बशीर शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: