भारतीय अर्थ व्यवस्था का मुश्किल दौड़. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अप्रैल 2012

भारतीय अर्थ व्यवस्था का मुश्किल दौड़.


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है, लेकिन उन्होंने यह उम्मीद भी जतायी कि चुनौतियों से पार पा लिया जायेगा। उन्होंने ने यहां पैनल चर्चा के दौरान संक्षित हस्तक्षेप में कहा कि कठिनाइयां हैं, लेकिन अगर कोई कठिनाई नहीं हो तो जीवन का मतलब नहीं रह जाता है। मुझे विश्वास है कि अधिक दृढ़ता के साथ हम इसे दूर कर लेंगे। 

प्रधानमंत्री भारत में आर्थिक सुधार की चुनौतियां विषय पर पैनल चर्चा में मुख्य अतिथि थे। सिंह ने चर्चा के बाद कहा कि मैंने इस शर्त पर निमंत्रण स्वीकार किया था कि मैं इसमें कुछ नहीं बोलूंगा। मैं इसे तोड़ना नहीं चाहता हूं। इससे पहले चर्चा में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर डी सुब्बाराव, शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रघुराम जी राजन और बिजनेस स्टेंडर्ड के अध्यक्ष टी एन निनन ने हिस्सा लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: