परमाणु विद्युत संयंत्र अस्थाई रूप से बंद होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 अप्रैल 2012

परमाणु विद्युत संयंत्र अस्थाई रूप से बंद होगा.


जापान के सभी परमाणु विद्युत संयंत्रों में विद्युत उत्पादन आगामी छह मई से अस्थायी रूप से स्थगित हो सकता है| यह बात जापान के व्यापार एवं उद्योग मंत्री युकियो एडानो ने रविवार को कही|  

एडानो ने पश्चिम जापान में आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, "छह मई से सम्भवत: अस्थायी तौर पर देश में संचालित परमाणु रिएक्टरों की संख्या शून्य हो सकती है।" एडानो की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब जापान सरकार ने दो बंद पड़े रिएक्टरों को फिर से चालू करने की तैयारियां शुरू कर दी है। ये दोनों रिएक्टर गर्मी के दौरान होने वाली बिजली की कमी को पूरा करने में मददगार हो सकते हैं। जापान के 54 रिएक्टरों में से सिर्फ एक रिएक्टर फिलहाल चालू स्थिति में है लेकिन मरम्मत सम्बंधी कार्य के लिए इसे भी पांच मई से बंद किया जाना है|

कोई टिप्पणी नहीं: