काबुल में तालिबानी हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अप्रैल 2012

काबुल में तालिबानी हमला.


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को वीवीआईपी इलाके में तालिबानी आतंकवादियों ने जोरदार हमला किया। कुछ आतंकवादी अफगान पार्लियामेंट में भी घुस गए हैं।

प्राप्त खबरों के अनुसार आतंकवादी कई दूतावासों पर एक साथ हमला कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी, ब्रिटेन, रूस और जर्मनी के दूतावासों पर हमले किए। उनके हमले से जर्मन दूतावास में आग लगने की भी खबर है।

खबरों के मुताबिक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के नजदीक भी विस्फोट और गोलीबारी हुई। उन्होंने काबुल के एक पांच सितारा होटल पर भी हमला किया। काबुल में अफगान संसद की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में भी तालिबानी घुस गए हैं। इस हमले की जिम्मेवारी तालिबान ने ली है। वह मशीनगनों, ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चरों से हमला कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाकर्मियों और तालिबानियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: