डीएमके सदस्य श्री लंका नहीं जायेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अप्रैल 2012

डीएमके सदस्य श्री लंका नहीं जायेंगे.


 डीएमके के अध्यक्ष एम करूणानिधि ने श्रीलंका में पुर्ननिर्माण एवं राजनीतिक प्रक्रिया का जायजा लेने के लिये इस हफ्ते वहां का दौरा करने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में उनकी पार्टी के शामिल होने का खंडन किया। उन्होंने कहा कि विगत के अनुभव बताते हैं कि ऐसे दौरों का कोई फायदा नहीं है। 

करूणानिधि ने संवाददाताओं से कहा कि डीएमके की कभी योजना (प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने की) नहीं थी। लिहाजा डीएमके से कोई उसमें शामिल नहीं हो रहा है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के नेतृत्व में जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सदस्य टीकेएस एलनगोवन डीएमके के एकमात्र प्रतिनिधि थे। इससे पहले तमिलनाडु से डीएमके और कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 2010 में श्रीलंका का दौरा किया था और उसमें डीएमके की तरफ से करूणानिधि की पुत्री कनिमोझी और टीआर बालू तथा विदुथलई चिरूथईगल काच्चि के संस्थापक थोल तिरूमावलावन शामिल थे।

डीएमके के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने से इनकार के बाद 16 से 22 अप्रैल तक श्रीलंका का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में राज्य के दो बड़े दलों का उसमें प्रतिनिधित्व नहीं है। सत्तारूढ अन्नाद्रमुक पहले ही अपने प्रतिनिधियों को वापस ले चुका है। कार्यक्रम को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए अन्नाद्रमुक नेता और मुख्यमंत्री जे जयललिता ने प्रतिनिधिमंडल से अपने एकमात्र प्रतिनिधि ए विलियम रबी बर्नार्ड का नाम वापस ले लिया था। जयललिता ने आंतरिक रूप से विस्थापितों के प्रति तमिल विरोधी रवैया तथा मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के हमलों को लेकर श्रीलंका सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि पहले के दौरे की तरह वह नहीं चाहती कि दौरा महज आंख में धूल झोंकने वाला हो। 

कोई टिप्पणी नहीं: