मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद : तेजिंदर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद : तेजिंदर


सेना प्रमुख द्वारा रिश्वत की पेशकश संबंधी आरोप को सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में आर्मी चीफ वीके सिंह के खिलाफ लगाए गए मानहानि के आरोप पर अपना बयान दर्ज कराया। 


तेजिंदर सिंह ने अपने बयान में कहा कि मुझ पर लगाए गए यह आरोप कि मैंने टाट्रा और वेट्रा के ट्रकों की खरीद के लिए आर्मी चीफ वीके सिंह को रिश्वत की पेशकश की थी पूरी तरह से बेबुनियाद है और गलत इरादे से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जब आर्मी चीफ वीके सिंह ने मुझपर आरोप लगाया तो मैं स्तब्ध रह गया। अचानक इस तरह के आरोप की मैंने बिल्कुल आशा नहीं की थी। उल्लेखनीय है कि  सेना प्रमुख ने तेजेंदर सिंह पर आरोप लगाया था कि टाट्रा की ट्रक खरीदने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की थी। बाद में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भी संसद में दिए अपने बयान में स्वीकार किया कि वीके सिंह ने उन्हें तेजेंदर सिंह का नाम बताया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: