झारखण्ड में राज्यसभा चुनाव ३ मई को. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

झारखण्ड में राज्यसभा चुनाव ३ मई को.


चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन मई को मतदान कराने की घोषणा की। झारखंड से राज्यसभा की इन सीटों के लिए पहले 30 मार्च को द्विवार्षिक चुनाव कराने के लिए 12 मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन इस चुनाव में धनबल के इस्तेमाल और विधायकों की खरीद फरोख्त की शिकायतों के बाद आयोग ने ऐन मतदान के दिन चुनाव रद्द करने की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से सिफारिश की थी और राष्ट्रपति द्वारा चुनाव रद्द किये जाने के बारे में 31 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। 

नये कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी की जायेगी। नामांकन दखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल होगी। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 अप्रेल को नाम वापस लिये जायेंगे। मतदान तीन मई को होगा और उसी दिन शाम में मतगणना करायी जायेगी। राज्यसभा की ये सीटें एस एस अहलूवालिया और माबेल रिबेलो के रिटायर होने के कारण रिक्त हुई है। इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होना था। 

कोई टिप्पणी नहीं: