प्रोफ़ेसर के जान को खतरा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अप्रैल 2012

प्रोफ़ेसर के जान को खतरा.


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संबंधित एक कार्टून इंटरनेट पर डालने के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा अंबिकेश महापात्रा ने खुद की जान को खतरा बताया है। 

जादवपुर विश्वविद्यालय में रसायनशास्त्र के प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि कार्टून डालने के कारण गुरुवार की रात तृणमूल कांग्रेस के 15 समर्थकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं विश्वविद्यालय से वापस आ रहा था तो करीब 15 लोगों ने मेरा पीछा किया और मुझेसे पूछा कि मैंने यह मैसेज क्यों भेजा था। मुझे खींचकर वे कार्यालय ले गए। 

महापात्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने उन्हें एक कार्टून दिखाया और अपनी नेता के प्रति असम्मान दिखाने का आरोप लगाया। प्रोफेसर ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं माकपा का कार्यकर्ता हूं। उन्होंने मेरी पिटाई की। मैं बहुत डरा हुआ था़, मैंने उनसे कहा कि तस्वीर भेजने के लिए मैंने पहले ही माफी मांग ली है। यह एक कार्टून है। यह एक मजाक था और उसे उसी तरह लेना चाहिए था।  

कोई टिप्पणी नहीं: